महिला गैंग की दबंगई, दीवार तोड़कर प्लॉट पर किया कब्जा

खुरावां गांव में असामाजिक तत्वों की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक भू-स्वामी के प्लॉट पर जबरन कब्जा कर लिया गया। आरोप है कि नेहा नामक महिला ने सुबह के समय दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर मौके पर हंगामा किया और विवादित भूमि पर अपना अधिकार जताया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान मजदूरों की मदद से प्लॉट की दीवार तोड़ दी गई और इसके बाद भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया। जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय भू-स्वामी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाते हुए महिलाओं के समूह ने प्लॉट पर कब्जा कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि कब्जा करने के तुरंत बाद वहां निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कब्जा करने वाली महिला का वास्तविक प्लॉट विवादित भूमि से आगे स्थित है, लेकिन इसके बावजूद वह उसी जमीन को अपना बताते हुए दावा कर रही है। सूत्रों की मानें तो यह मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद कथित रूप से जबरन कब्जा किया गया।

पीड़ित भू-स्वामी ने पूरे मामले को कानून के दायरे में ले जाने का निर्णय लिया है और संबंधित विभागों व पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को मामले की लिखित शिकायत भी दी गई है घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। सीएम धामी पहले ही भू माफिया आपराधिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कारवाई को अंजाम दिला रहे है वही राजधानी के इतने बड़े अहम इलाके में एक गैंग ने इतनी बड़ी हिमाकत दिखाई जो कि चौंकाने वाला है




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!