बुजुर्ग दंपति को 6 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगे लाखों रुपए, पड़ताल में जुटी पुलिस

थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सहस्त्रधारा रोड निवासी बुजुर्ग दंपति को साइबर ठगों ने 6 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी कर डाली. ठगी का एहसास होने पर बुजुर्ग ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी. जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद केस रायपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया.

सहस्त्रधारा रोड निवासी पंकज अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं और अपनी पत्नी के साथ निवास करते हैं. जबकि उनका बेटा विदेश में रहता है. 7 दिसंबर को पीड़ित के पास अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके खुद को क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बताया और कहा कि आपका एक मामला क्राइम ब्रांच मुंबई में दर्ज है. पीड़ित के बैंक खाता नरेश गोयल और जेट एयरवेज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित है.

आपका नाम पर खोले गए बैंक खातों का उपयोग करके दो करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है. इस पूरे मामले में 200 से 247 से अधिक बैंक खाता जांच के दायरे में है और आपके खिलाफ पहले ही 30-40 शिकायतें हैं और मुंबई में एक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. जल्द आपकी गिरफ्तारी हो सकती है. साइबर ठगों यह भी कहा कि मुंबई में आपके नाम पर एक बैंक में एक खाता खोला गया है और इसी खाते में अवैध लेनदेन किया गया है.

साइबर ठग लगातार उन्हें धमकी देते रहे कि आपको डिजिटल अरेस्ट किया गया है और कहा गया कि आप फोन नहीं काटेंगे और ना ही किसी परिवार के सदस्य, मित्र या बाहरी व्यक्ति से बात करेंगे. यदि किसी से बात की तो तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे. साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया जाएगा. इन धमकियों के कारण दंपति अपने ही घर में एक दूसरे से खुलकर बात करने से भी डरते रहे और उन्हें 6 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया.

इस दौरान में गंभीर मानसिक तनाव घबराहट और भय से ग्रस्त रहे. साइबर ठगों ने खातों की जांच की बात कहते हुए पीड़ित से 12 लाख 80 हजार रुपए अपने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए गए. साइबर ठगों ने कहा कि घरेलू खर्चों के लिए आप केवल 20 हजार रुपए ही अपने खाते में रख सकते हैं. पीड़ित को शक होने पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों से बातचीत की तो पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है.

इसके बाद 13 दिसंबर को उन्होंने तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया है कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद कैसे रायपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!