लक्सर में ऊर्जा निगम का छापा, 75 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, ₹22 लाख जुर्माना लगाया – roglognews

लक्सर में ऊर्जा निगम का छापा, 75 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, ₹22 लाख जुर्माना लगाया

सर्दी का मौसम चल रहा है तो लोग हीटर, गीजर और पानी गर्म करने के तमाम संशाधनों का प्रयोग कर रहे हैं. कई जगह लोग इसके लिए बिजली चोरी भी कर रहे हैं. अचानक बिजली के बढ़े लोड को देखकर ऊर्जा निगम छापेमारी भी कर रहा है. लक्सर में पड़े ऊर्जा निगम के छापे में बड़ी संख्या में बिजली चोरी पकड़ी गई है.

हरिद्वार जिले के लक्सर में कड़ाके की ठंड में अवैध तरीकों से गर्माहट हासिल करना कई लोगों को भारी पड़ गया. कहीं कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी, तो कहीं छत से केबल काटकर पानी की टंकी में रॉड डालकर पानी गर्म किया जा रहा था. हीटर व अन्य विद्युत उपकरण भी अवैध रूप से चलाए जा रहे थे.

शिकायतों पर ऊर्जा निगम ने मंगलवार सुबह पांच बजे लक्सर क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी बिजली चोरी विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया. देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने लक्सर क्षेत्र के पांच गांवों में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान करीब 75 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई.

कार्रवाई के दौरान 17 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए. सभी 75 बकायेदारों की केबल काट दी गईं. ऊर्जा निगम की इस सख्ती के बाद क्षेत्र में अवैध बिजली उपयोग करने वालों में खलबली मची है.

इस अभियान से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. इस संयुक्त कार्रवाई में धनंजय कुमार एई विजिलेंस, विकास कुमार एई विजिलेंस, रोबिन सिंह मनौरिया एई विजिलेंस, मारुत शाह इंस्पेक्टर विजिलेंस, सरिता शाह इंस्पेक्टर विजिलेंस, संजीव त्यागी सब इंस्पेक्टर विजिलेंस, सपना अवर अभियंता एवं अनीता काला अवर अभियंता शामिल रहीं.




  • Related Posts

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी), सेलाकुई, देहरादून में परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हआ।…

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार
    error: Content is protected !!