सीएम धामी ने कालाढूंगी–कोटाबाग की दी सौगातें, करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

विधानसभा कालाढूंगी के कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी और जनपद नैनीताल के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी. मुख्यमंत्री ने महोत्सव के दौरान घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 के लिए 91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की. इसके साथ ही जनपद नैनीताल में पशु चिकित्सालय नैनीताल भवन के निर्माण को राज्य योजना के अंतर्गत मंजूरी दी गई.

विधानसभा कालाढूंगी में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई सड़क और पुल परियोजनाओं की घोषणा की गई. राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक डीबीएम बी द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 380.88 लाख रुपये की लागत से स्वीकृति मिली. विकासखंड कोटाबाग के ग्राम वालाकोट (भाटलानी) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का 104.56 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया.

इसके अतिरिक्त निगम नल वाला मार्ग के पीसी द्वारा पुनर्निर्माण एवं शुभम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक मार्ग के नव निर्माण हेतु 183.47 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया. राज्य योजना के अंतर्गत कोटाबाग–रामनगर–कालाढूंगी–हल्द्वानी–काठगोदाम मार्ग पर निहाल नदी में 24 मीटर स्पान के आरसीसी सेतु के निर्माण के लिए 319.20 लाख रुपये का शिलान्यास हुआ. वहीं, हल्द्वानी ब्लॉक में आईटीआई क्रॉसिंग से रामपुर रोड तथा डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के पास नहर कवरिंग के बाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य हेतु 2374 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया.

अन्य योजनाओं में विधानसभा कॉलोनी के रमणीक राम सिंह मुख्य मार्ग (13 लाख), ग्राम फूलचौड़ में मैन तुलसी विहार मार्ग (31.41 लाख), काठगोदाम 33/11 केवी उपकेंद्र एवं संबंधित लाइनें, हल्द्वानी जयपुर पेंडल और आईटीआई डहरिया में 33/11 केवी विद्युत परियोजनाएं तथा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में चारदीवारी, बार्बेड वायर फेंसिंग और मैदान का समेकन (95.90 लाख) शामिल हैं.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कृति और आधारभूत ढांचे को समान रूप से सशक्त करना है. उन्होंने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी जैसे आयोजन पहाड़ की लोकसंस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पहचान दे रहे हैं. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कृति और आधारभूत ढांचे को समान रूप से सशक्त करना है। उन्होंने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी जैसे आयोजन पहाड़ की लोकसंस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पहचान दे रहे हैं.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!