जिम ट्रेनर नदीम ने छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के देहरादून जिले में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में जिम में ट्रेनर ने छात्रा से छेड़छाड़ की. इसके बाद छात्रा ने अपने भाइयों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुलाया, उन्होंने आरोपी जिम ट्रेनर के साथ मारपीट की.

वहीं छात्रा ने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की, जिसके बाद क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर को छात्रा ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी. अपनी लिखित शिकायत में छात्रा ने पुलिस को बताया कि वो देहरादून के निजी कॉलेज में बीसीए की छात्रा है. बीते 15 दिनों से वो क्लेमेनटाउन इलाके में स्थित जिम में कसरत करने जा रही थी.

आरोप है कि जिम का मालिक और ट्रेनर नदीम अंसारी छात्रा पर बुरी नजर रख रहा था. छात्रा की शिकायत के अनुसार आरोप है कि नदीम अंसारी बीते 10 दिनों से उसे गंदे-गंदे मैसेज भेज रहा था. साथ ही छात्रा पर कुछ अश्लील कमेंट भी कर रहा था. इसके अलावा आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ भी की.

पीड़िता का आरोप है कि 26 दिसंबर को जब वह जिम में कसरत कर रही थी तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती पकड़ा और दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इसके बाद 29 दिसंबर को पीड़िता अपने भाइयों और बजरंग दल के कुछ युवकों को लेकर जिम में जिम ट्रेनर नदीम को समझाने गई थी तो आरोपी की छात्रा और उसके भाइयों के साथ बहस हो गई. इस दौरान छात्रा ने जिम ट्रेनर के साथ मारपीट भी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचे और मामले का शांत कराया. साथ ही जिम ट्रेनर नदीम अंसारी को गिरफ्तार कर थाने ले आई. थाना क्लेमेनटाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी जिम ट्रेनर नदीम अंसारी को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. दून पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी महिला से अभद्रता करने और सौहार्द बिगाड़ने वाले को नहीं बख्शा जायेगा. ऐसा करने वालों के खिलाफ आगे भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!