4 दिन से लापता साहिल का शव गंगनहर के किनारे मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप – roglognews

4 दिन से लापता साहिल का शव गंगनहर के किनारे मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगनहर किनारे नहर पटरी से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय साहिल पुत्र दीपक भदौरिया के रूप में हुई है, जो खड़खड़ी क्षेत्र का रहने वाला था. साहिल बीती 26 दिसंबर से लापता था. तब से परिजन उसे खोज रहे थे.

अचानक उसका शव मिलने की सूचना पर परिजन आक्रोशित हो गए. बीती रात परिजन शव को लेकर ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गए और हंगामा किया. परिजनों ने खड़खड़ी क्षेत्र के कुछ युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. आज बुधवार को मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

परिजनों के अनुसार बीती 26 दिसंबर को साहिल किसी काम से ज्वालापुर आया था. उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. साहिल अचानक से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया. परिजनों ने बताया कि साहिल को आखिरी बार ज्वालापुर क्षेत्र में लाल पुल के पास देखा गया था. इसके बाद परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की गई. दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ करने पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया.

परिजनों ने थक-हारकर 27 दिसंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. तब से पुलिस और परिजन साहिल की खोजबीन में जुटे थे. परिजन और पुलिस गंगनहर के पास उसकी तलाश कर रहे थे कि बीती शाम जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर किनारे उसका शव मिल गया. इसके बाद परिजन शव को कार में रखकर सीधे ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. परिजन साहिल की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे. सूचना मिलने पर खड़खड़ी क्षेत्र से भी कई लोग कोतवाली पहुंच गए. पुलिस ने रात को परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया.




  • Related Posts

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी), सेलाकुई, देहरादून में परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हआ।…

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार
    error: Content is protected !!