NEWS Big breaking :-कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.82 लाख रुपये हड़पे, न्यायालय के आदेश पर हुआ 3 पर मुकदमा दर्ज

कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.82 लाख रुपये हड़पेन्यायालय के आदेश पर कनाडा में नौकरी लगाने का झांसा देकर 7.82 लाख रुपये हड़पने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी पीड़ित के कॉलेज का साथी है।

पीड़ित का आरोप है कि मामले में करीब एक साल पहले उन्होंने सहसपुर थाने में शिकायत के साथ एसएसपी तक को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर सहसपुर थाना पुलिस जांच में जुटी है।सहसपुर थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला निवासी समीर अहमद ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि थाना प्रेमनगर के कृष्ण कॉलोनी, आईएमए निवासी सिद्धार्थ शर्मा उनके साथ कॉलेज में पढ़ता था। बताया कि सिद्धार्थ ने उनकी मुलाकात कृष्ण कॉलोनी, आईएमए निवासी तान्या गुप्ता और आरर्केडिया ग्रांट, बड़ौवाला के पितांबर गांव निवासी आनंद गुप्ता से करवाई।

बताया कि तीनों ने कनाडा में नौकरी दिलवाले की बात कही। इसके लिए किश्त में अक्तूबर 2020 से नवंबर 2022 तक सात लाख 82 हजार 500 रुपये लिए। बताया कि पिता ने 23 जून 2023 को सहसपुर थाने में और 13 अक्तूबर 2023 को तत्कालीन एसएसपी को शिकायत की थी।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!