चलती रोड़वेज में आग लगने से यात्रियों में मची चीख पुकार, बस जलकर हुई खाक – Doon Ujala

नए साल की शुरुआत में देहरादून के डोईवाला के पास एक बड़ हादसा होते होते टल गया।  लोहाघाट से देहरादून आ रही रोड़वेज की बस में लालतपप्ड़ के पास अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बस की सीटें जलकर खाक हो गई। गनमीमत रही कि समय रहते बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक लोहाघाट से देहरादून आ रही रोड़वेज की बस जैसे ही लालतप्पड़ पहुंची थी, उसमें धुआं उठने लगा। बस में आग लगने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि यात्री आग लगने से पहले बस से सुरक्षित बाहर निकल गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने से पहले ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। ये घटना तड़के 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है।




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!