हरिद्वार में युवक पर फायरिंग से मचा हड़कंप, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज – roglognews

हरिद्वार में युवक पर फायरिंग से मचा हड़कंप, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित दादूपुर गोविंदपुर में एक गोदाम पर काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई. आरोपी कार लेकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे और कई राउंड फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एक बिल्डर, मंडी के आढ़ती के पुत्रों समेत नौ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

आरोपी बिल्डर के साथ ही मंडी आढ़ती के बेटों पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी गोदाम के बाहर सीसीटीवी कैमरे में नजर भी आ रहे हैं. फायरिंग के बाद मौके से कारतूस के खोखे भी बरामद हुए है. घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस खोखे बरामद करती नजर भी आ रही है. शाकिर पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम दादुपुर गोविंदपुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह आईशा कॉलोनी स्थित अपने गोदाम में कार्य कर रहा था.

इसी दौरान दो कारों में मेहरुदीन फारुकी उर्फ भोलू पुत्र जरीफ निवासी धीरवाली ज्वालापुर अपने साथी अर्श पुत्र अलीम, शाकिर पुत्र सलीम, रहमान पुत्र मुर्सलीम, सुभान पुत्र शाकिर, उमर निवासी मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर, अजमत पुत्र अकबर खान, सरफराज व अमन निवासीगण अहबाबनगर ज्वालापुर व कुछ अज्ञात युवक हाथों में तमंचे और लाठी डंडे लेकर आए.

आरोप है कि सभी ने आते ही उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी. वह किसी तरह जान बचाकर गोदाम के अंदर घुस गया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. आरोपियों की यह करतूत आसपास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा अन्य कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस कारतूस के खोखे बरामद करती हुई दिखाई दे रही है.

बताया जा रहा है कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. मौके से पुलिस ने कारतूस खोखे भी बरामद किए हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि इस मामले में दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही अभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.




  • Related Posts

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी), सेलाकुई, देहरादून में परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हआ।…

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार
    error: Content is protected !!