उत्तराखंडः भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। हादसे में भाजपा नेता की मौके पर मौत की सूचना मिली है। बताया गया कि भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना जनपद के धनौरी कलियर मार्ग पर हुई है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकराई है। इसके बाद कार सड़क से नीचे जा गिरी। घटना के दौरान कार में सवार भाजपा नेता अमित सैनी की मौत हुई है। घटना गुरुवार रात की बताई गई है। बताया गया कि भाजपा नेता किसी कार्य से रुड़की गए थे। रुड़की से धनौरी वापस लौट रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हुई है। जिस कारण उनकी जान चली गई।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!