हरिद्वार में गंगा आरती के दौरान श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम – roglognews

हरिद्वार में गंगा आरती के दौरान श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात के एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई. श्रद्धालु बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा तो मौके पर अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में पड़े श्रद्धालु को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान जगदीश भाई गोकाणी के रूप में हुई है, जो गुजरात के सोमनाथ स्थित बेरावल के रहने वाला है. जगदीश भाई अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे, लेकिन अचानक उनका निधन हो गया. श्रद्धालु के निदन के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर बीते शुक्रवार शाम को सायंकालीन गंगा आरती हो रही थी. रोजाना की तरह हरकी पैड़ी पर काफी भीड़ जमा थी, तभी अचानक गंगा आरती के के दौरान गुजरात से आए एक श्रद्धालु अचेत होकर गिर पड़ा. अचानक से तबीयत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद श्रद्धालु व परिजनों में अफरा तफरी मच गई. परिजनों को कुछ पता नहीं चल रहा था कि इस विकट परिस्थिति में क्या किया जाए. इस बीच किसी ने हरकी पैड़ी चौकी पुलिस को एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी.

सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी पुलिस चौकी प्रभारी संजीत कंडारी अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और श्रद्धालु को तुरंत हाथों में उठाकर हरकी पैड़ी से बाहर आए. हरकी पैड़ी चौकी के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी में बैठाकर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया. अस्पताल में श्रद्धालु को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई, लेकिन इलाज के दौरान श्रद्धालु जगदीश भाई ने दम तोड़ दिया.

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया की शाम के वक्त गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं में एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. लेकिन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतक गुजरात के रहने वाला है. जिनकी पहचान जगदीश भाई गोकाणी, निवासी बेरावल, जिला सोमनाथ, गुजरात के रूप में हुई है. बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरवाया जा रहा है, परिजनों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.




  • Related Posts

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी), सेलाकुई, देहरादून में परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हआ।…

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार
    error: Content is protected !!