शिक्षकों को बड़ी राहत: अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, एक क्लिक में होगा आवेदन और मंजूरी

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षकों को अब ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी। इसके लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह नई व्यवस्था शीघ्र ही विद्या समीक्षा केंद्र के डिजिटल मंच पर ऑनलाइन छुट्टी प्रबंधन मॉड्यूल के रूप में जोड़ी जाएगी।

 

वहीं, शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा दे रही है। इसका उद्देश्य विभाग में पारदर्शिता, दक्षता, सुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, इस ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से शिक्षक और अन्य कार्मिक कभी भी, कहीं से भी अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 

साथ हि, अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया भी ऑनलाइन की जाएगी, जो सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी। इससे शिक्षकों की एक क्लिक पर छुट्टियां मंजूर होंगी। रावत ने यह भी बताया कि नई व्यवस्था से अवकाश से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित और व्यवस्थित रहेंगे। इससे भविष्य में प्रशासनिक असुविधा नहीं होगी और अधिकारियों को भी अवकाश स्वीकृति में आसानी होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ऑनलाइन अवकाश प्रणाली को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए।

 

विभाग के अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन किया जाएगा। यह कदम शिक्षा विभाग को पूरी तरह ई-गवर्नेंस आधारित प्रणाली की ओर ले जाएगा। सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना है।

Related Posts

यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

सहकारिता चुनाव

सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

सहकारिता चुनाव

सहकारिता चुनाव

चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

शिक्षक भाजपा में शामिल

शिक्षक भाजपा में शामिल

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
error: Content is protected !!