ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, कन्डक्टर की मौत, 14 लोग गंभीर – roglognews

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, कन्डक्टर की मौत, 14 लोग गंभीर

हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज की बस उत्तर प्रदेश के नैनीताल-रामपुर हाईवे पर बिलासपुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में रोडवेज के बस परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को उपचार के लिए रामपुर और बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पांच यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी रोडवेज डिपो की बस मंगलवार देर शाम हल्द्वानी से दिल्ली के लिए चली थी। देर रात करीब 11ः30 बजे नैनीताल-रामपुर हाईवे पर बिलासपुर के पास बस की ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में बैठे परिचालक मनीष मिश्रा की मौत हो गई। वहीं चालक समेत बस में सवार यात्रियों कुल 14 लोगों को चोटें आई हैं। सभी को रामपुर और बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!