कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्ताव मंजूर

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई। बैठक में शिक्षा, उपनल कर्मचारियों, चारधाम यात्रा, पर्यटन, कृषि, पशुपालन और कारागार विभाग समेत कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।

 

कैबिनेट के प्रमुख फैसले :

1. उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी।

 

2. उपनल कर्मचारियों के समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 की गई।

 

3. मिडिल ईस्ट संकट के चलते बढ़ी बिटुमेन कीमतों को लेकर पीडब्ल्यूडी के लिए व्यवस्था बनाने का फैसला।

 

4. उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का निर्णय, साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक।

 

5. आबकारी विभाग में होलोग्राम दोहराव की स्थिति में दोहरा कर नहीं लगेगा।

 

6. सेलाकुई स्थित सगंध एवं हर्बल केंद्र में मिलावट जांच सुविधा विकसित होगी, पांच पद स्वीकृत।

 

7. अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली आयोजन को मंजूरी।

 

8. उत्तराखंड कारागार नियमावली में संशोधन को स्वीकृति।

 

9. कारागार अधीनस्थ सेवा नियमावली को मंजूरी।

 

10. राज्य आंदोलनकारियों एवं आश्रितों को भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन के लिए एक बार राहत।

 

11. चारधाम यात्रा में संचालित घोड़ा-खच्चरों के लिए 5 प्रतिशत बीमा सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

 

12. एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु गौवंश आधारित पायलट परियोजना को मंजूरी।

 

 

 

बाइट– बंशीधर तिवारी, अपर सचिव मुख्यमंत्री

  • Related Posts

    मानसून में 135 सड़कें बंद, प्रशासन अलर्ट

    मानसून के चलते उत्तराखंड में सड़कों की हालत बिगड़ गई है। प्रशासन के रियल टाइम सिस्टम के मुताबिक राज्य में इस समय 135 सड़कें बंद हैं। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता…

    सीमा कंडारी आत्महत्या मामले में पति और ननद गिरफ्तार, SSP बोले- दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा

    देहरादून की शिक्षिका सीमा कंडारी आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानसून में 135 सड़कें बंद, प्रशासन अलर्ट

    मानसून में 135 सड़कें बंद, प्रशासन अलर्ट

    सीमा कंडारी आत्महत्या मामले में पति और ननद गिरफ्तार, SSP बोले- दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा

    सीमा कंडारी आत्महत्या मामले में पति और ननद गिरफ्तार, SSP बोले- दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा

    मंत्री गणेश जोशी पर ED-CBI क्यों नहीं कर रही जाँच

    मंत्री गणेश जोशी पर ED-CBI क्यों नहीं कर रही जाँच

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

    सावन के साथ शुरू हुई कावड़ यात्रा, सरकार के दावों पर विपक्ष हमलावर

    सावन के साथ शुरू हुई कावड़ यात्रा, सरकार के दावों पर विपक्ष हमलावर

    स्वास्थ्य शिविर सफल

    स्वास्थ्य शिविर सफल
    error: Content is protected !!