एंकर :देहरादून मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4 हजार 400 से अधिक श्रमिकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के जरिए हस्तांतरित की। इस राशि का वितरण विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा और शिक्षा सहायता योजनाओं के तहत किया गया। मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता और सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया। पिछले एक वर्ष में बोर्ड द्वारा 24 हजार से अधिक श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 93 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की जा चुकी है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…


