समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 73 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 41 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया.
वहीं मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि जनसुनवाई में 73 शिकायतें दर्ज की गई है जिसमे मौके पर 41 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। समस्त विभागों को निर्देश किया गया है कि सभी शिकायतों निस्तारण करें। साथ ही जनसुनवाई में चकबंदी, पुलिस विभाग, बिजली और पानी से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई है। अधिकारियों को बताया गया है कि निस्तारण का प्रतिशत बढ़ाया जाए।

