मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

मोहर्रम के अवसर पर 26 जून 2026 को निकाले जाने वाले जुलूस के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। दोपहर 2 बजे से जुलूस के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान कई प्रमुख सड़कों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार जुलूस के ईसी रोड से प्रस्थान करते ही यूकेलिप्टस चौक, बेनी बाजार और सर्वे चौक से ईसी रोड की ओर यातायात नहीं आने दिया जाएगा। जुलूस के सर्वे चौक पार करने के बाद ईसी रोड पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा, जबकि सर्वे चौक से परेड ग्राउंड की ओर वाहनों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक को क्रॉस रोड और बुद्धा चौक की ओर मोड़ा जाएगा।

जुलूस परेड ग्राउंड से रोजगार तिराहा, कॉन्वेंट तिराहा और लैन्सडाउन चौक की ओर बढ़ेगा। इस दौरान संबंधित मार्गों पर किसी भी प्रकार का यातायात नहीं भेजा जाएगा तथा वाहनों को सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

लैन्सडाउन चौक से जुलूस के दर्शनलाल चौक की ओर बढ़ने पर सर्वे चौक का यातायात सामान्य कर दिया जाएगा, लेकिन लैन्सडाउन चौक से दर्शनलाल चौक की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इसके बाद जुलूस दर्शनलाल चौक, तहसील चौक और इनामुल्ला बिल्डिंग की ओर जाएगा। इस दौरान जुलूस के पीछे कोई भी वाहन नहीं चलने दिया जाएगा। यातायात को दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून चौक और द्रोण होटल कट की ओर मोड़ा जाएगा। जुलूस के इनामुल्ला बिल्डिंग पहुंचकर समाप्त होने के बाद सभी मार्गों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

विक्रम और सिटी बसों का डायवर्जन

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न रूटों पर संचालित विक्रम और सिटी बसों का भी डायवर्जन किया गया है।

– 3 नंबर विक्रम को रेसकोर्स चौक से वापस रेसकोर्स पीएनबी तिराहा होते हुए आराघर टी-जंक्शन की ओर भेजा जाएगा।

– 5 और 8 नंबर विक्रम रेलवे गेट से वापस लौटाए जाएंगे।

– 2 नंबर विक्रम, सिटी बस एवं व्यवसायिक वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।

– प्रेमनगर और कैंट क्षेत्र से आने वाले विक्रम बिंदाल पुल से वापस मोड़े जाएंगे।

देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!