सोशल मीडिया पर बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार

एसएसपी के नेतृत्व में दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश नाकाम कर दी। उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले अभियुक्त जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 21 जून को आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी Jaspreet-devil से उत्तराखंड के सभी थानों में 25 जून को बम विस्फोट की धमकी पोस्ट की थी। इससे आमजन में भय का माहौल बना। कोतवाली नगर में बीएनएस और आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू हुई। साइबर टीम ने तकनीकी सर्विलांस से आरोपी की पहचान कर 28 जून को अम्बाला निवासी 26 वर्षीय जसप्रीत सिंह को कोतवाली नगर क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि कर्णप्रयाग में निहंग सिखों पर पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर उसने धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल बरामद किया है। देहरादून पुलिस ने आमजन से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है।

  • Related Posts

    इग्नू का डिजिटल और स्किल एजुकेशन पर फोकस

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल ने अपने देहरादून दौरे के दौरान क्षेत्रीय केंद्र के कामकाज और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने…

    झारखंड छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का पलटवार

    झारखंड में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से झारखंड सरकार और कांग्रेस पर सवाल उठाए जाने के बाद अब कांग्रेस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इग्नू का डिजिटल और स्किल एजुकेशन पर फोकस

    इग्नू का डिजिटल और स्किल एजुकेशन पर फोकस

    झारखंड छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का पलटवार

    झारखंड छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का पलटवार

    तमक नाला में तेज बहाव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    तमक नाला में तेज बहाव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ऑन उत्तराखंड मौसम अलर्ट

    मौसम विभाग ऑन उत्तराखंड मौसम अलर्ट

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार
    error: Content is protected !!