मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर में एरोमा पार्क, ईएमसी और फोरलेन परियोजनाओं का लिया जायजा – roglognews

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर में एरोमा पार्क, ईएमसी और फोरलेन परियोजनाओं का लिया जायजा

काशीपुर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अपने एक दिवसीय काशीपुर दौरे के दौरान जिले की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आपको बताते कि मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सिडकुल के निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर यानी ईएमसी पार्क, सिडकुल कार्यालय और हेमपुर नेपा फार्म की 803 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि 177 करोड़ रुपये की लागत वाले ईएमसी प्रोजेक्ट में 56 प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 22 प्लॉट आवंटित हो चुके हैं। शेष कार्य के लिए शासन से 45 करोड़ रुपये की मांग की गई है। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने ईएमसी परिसर में पौधारोपण भी किया।

इसके बाद मुख्य सचिव ने काशीपुर-रामनगर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रस्तावित काशीपुर बाईपास रिंग रोड का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 494 करोड़ रुपये की लागत वाली फोरलेन परियोजना का टेंडर हो चुका है। भूमि मुआवजा वितरण और वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव के इस दौरे को काशीपुर की आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास परियोजनाओं में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!