चारधाम यात्रा: मानसून में सावधानी बरतने के निर्देश

चारधाम यात्रा को लेकर आरटीओ प्रशासन ने अब तक की तैयारियों और यात्रा के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त किया है। देहरादून आरटीओ संदीप सैनी ने जानकारी दी कि इस बार यात्रा के लिए 35,800 से अधिक ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं, साथ ही ट्रिप कार्ड में भी पिछली बार की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

संदीप सैनी ने कहा कि यात्रा के दौरान प्रवर्तन टीमों और चेक पोस्टों ने बेहतरीन काम किया है, जिससे दुर्घटनाओं में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि यात्रा अब तक न्यूनतम दुर्घटनाओं के साथ संपन्न हुई है।

मानसून के लिए विशेष निर्देश

मानसून की दस्तक को देखते हुए आरटीओ प्रशासन ने बस, ट्रक और टैक्सी यूनियनों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहाड़ी रास्तों पर मानसून में सड़क फिसलन भरी हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में चालकों को गाड़ी के टायर्स, वाइपर्स और लाइट्स, विशेषकर पार्किंग लाइट्स की जांच नियमित रूप से करने के लिए कहा गया है। चालकों को ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

बढ़ाया जाएगा चेकिंग अभियान

संदीप सैनी ने बताया कि सभी एआरटीओ प्रवर्तन और टास्क फोर्स को निर्देश दिए गए हैं कि मानसून शुरू होते ही अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित और सघन चेकिंग बढ़ा दें। सुबह के समय चेकिंग को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।

  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!