राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाया सियासी माहौल – roglognews

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाया सियासी माहौल

17 जुलाई 2026 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून आ रहे हैं। उस दौरान वह युवाओं और विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। वही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जानकारी देते हुए कहा कि देश में पेपर लीक से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। कई छात्रों ने आत्महत्या तक की। उत्तराखंड छात्रों का हब है, लेकिन यहां बेरोजगारी और पलायन चरम पर है। छोटी नौकरी के लिए युवा बाहर जाते हैं और शोषण झेलते हैं। कांग्रेस के समय लगी इंडस्ट्रीज बंद हो रही हैं। राज्य में कोई नीति नहीं। इसलिए राहुल गांधी छात्रों की गूंज के जरिए उनकी आवाज उठाएंगे। वही राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा की भी प्रतिक्रिया सामने आती हुई नजर आ रही है, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान

ने कहा देवभूमि सभी का स्वागत करती है, लेकिन अगर छात्र-युवाओं की आड़ में राजनीति होगी तो जनता सब समझती है। प्रदेश में कांग्रेस की भ्रम फैलाने वाली राजनीति नहीं चलेगी। वही जनता ने पहले भी कांग्रेस को सबक सिखाया है और 2027 में तीसरी बार भाजपा की ही सरकार बनेगी और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी ।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में छात्रों से मिले सीएम धामी, बच्चों के उत्साह में दिखी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की झलक

    बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, छात्रों से मुलाकात को बताया सुखद और आत्मीय अनुभव   छात्रों के उत्साह और जिज्ञासा ने खींचा सीएम धामी का ध्यान, बोले—नई पीढ़ी में…

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच।

        *हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया*   Ď*ओलावृष्टि के कुछ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हल्द्वानी में छात्रों से मिले सीएम धामी, बच्चों के उत्साह में दिखी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की झलक

    हल्द्वानी में छात्रों से मिले सीएम धामी, बच्चों के उत्साह में दिखी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की झलक

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच।

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच।

    उत्तराखंड से भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित  

    उत्तराखंड से भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित   

    नवरात्रि सीजन हेतु ट्रैफिक एडवाइजरी/रूट प्लान:-

    नवरात्रि सीजन हेतु ट्रैफिक एडवाइजरी/रूट प्लान:-

    चार धाम हेलीकॉप्टर यात्रा 2026: ऑनलाइन बुकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

    चार धाम हेलीकॉप्टर यात्रा 2026: ऑनलाइन बुकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

    कल पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण एवं जनजागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन

    कल पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन  भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण एवं जनजागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन
    error: Content is protected !!