देहरादून/उत्तराखंड से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कांग्रेस सहित किसी अन्य दल ने नामांकन नहीं किया था। निर्वाचित होने के बाद दिनेश आर्य भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर दिनेश आर्य ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के कार्यकर्ता के रूप में उन्हें उच्च सदन में भेजा गया है और वे समाज के हितों के लिए आवाज उठाएंगे। दिनेश आर्य कुमाऊं क्षेत्र से आते हैं और लगभग 12 साल बाद कुमाऊं को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिला है। उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2026 से शुरू होगा।
बाइट- दिनेश आर्य, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद






