नवरात्रि सीजन हेतु ट्रैफिक एडवाइजरी/रूट प्लान:- – roglognews

नवरात्रि सीजन हेतु ट्रैफिक एडवाइजरी/रूट प्लान:-

 

*(दिनांक 11/10/2026 से 19/10/2026 तक)*

 

*रुट एवं मार्ग -*

 

*’सहस्त्रधारा / रायपुर रोड /राजपुर रोड / सुभाष रोड / डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग-*

 

1- काबुल हाऊस, नियर सर्वे चौक

2- मंगला देवी इण्टर कॉलेज परिसर

3- मल्टीस्टोरेज पार्किंग कनक चौक

4- एमडीडीए कॉम्पलैक्स घण्टाघर

 

*चकराता रोड / जीएमएस रोड / गढी कैन्ट क्षेत्र से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग-*

 

1- जनपथ कॉम्पलैक्स, बिन्दाल

2- रेंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक

 

*ईसी रोड / रिस्पना पुल / धर्मपुर / जोगीवाला / नेहरु कॉलोनी / 6 नम्बर पुलिया आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहनो हेतु पार्किंग*

 

1- रेंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक

2- तहसील चौक के सामने खाली मैदान

3- राजीव गांधी कॉम्पलैक्स तहसील चौक

 

*सहारनपुर चौक / कांवली रोड / पटेलनगर /पथरीबाग आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहनो हेतु पार्किंग-*

 

1- पुराना बस अड्डा, नियर द्रोण होटल

2- पुलिस कार्यालय, नियर दून अस्पताल

3- नगर निगम कार्यालय परिसर

 

*उपरोक्त विभिन्न मार्गों / स्थानों से पल्टन बाजार आने वाले दोपहिया वाहनों हेतु पार्किंग*

 

1- गांधी इन्टर कॉलेज, नियर पल्टन बाजार

2- सीएनआई स्कूल, नियर पल्टन बाजार

 

*पार्किंग सुविधा शहर के अन्य बाजारों हेतु*

 

1- धर्मपुर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन रेसकोर्स क्षेत्र की पार्किंग में पार्क करें। पार्किंग क्षमता- 100

 

2- नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में आने वाले लोग अपना वाहन जीएसटी आफिस के दायें एवं बायें लिंक रोड पर पार्क करेंगे। पार्किंग क्षमता- 30

 

3- प्रेमनगर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन दशहरा ग्राउण्ड की पार्किंग में पार्क करें। पार्किंग क्षमता- 250

 

4- रायपुर शिवमन्दिर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन मालदेवता रोड़ की पार्किंग में पार्क करें। पार्किंग क्षमता- 100

 

*नो-एन्ट्री प्लान :-*

 

1- लोडिंग वाहनों हेतु दर्शनी गेट, तिलक रोड, भण्डारी चौक, अन्सारी मार्ग, तहसील चौक, डिसपेन्सरी रोड, से पलटन बाजार में प्रवेश पुर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी लोडिंग वाहन प्रातः 10.00 बजे से 21.00 बजे तक पलटन बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। लोडिंग वाहन 10.00 बजे से पूर्व अपना लोडिंग / अनलोडिंग का कार्य समाप्त कर लें।

 

2- लोडिंग वाहनो के लिये वन वे व्यवस्था के अन्तर्गत केवल राजा रोड से पीपल मण्डी से दर्शनी गेट की ओर जा सकेगें।

 

3- पलटन बाजार क्षेत्र में जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठान है, उनके वाहनों को टोकन के माध्यम से बाजार में प्रवेश कराया जायेगा, अन्य वाहनो का बाजार में पूर्णतः प्रवेश निषिद्ध होगा।

 

4- यातायात के सामान्य रहने की स्थिति में विक्रम/आटो/ई-रिक्शा अपने निर्धारित रूट पर ही जायेंगे ।

 

5- पब्लिक ट्रांसपोर्ट

विक्रम/ मैजिक वाहन

■ राजपुर रोड से ओरिएन्ट चौक तक आने वाले (1 नम्बर) विक्रम वाहनों को ओरिएन्ट चौक की ओर न भेजते हुए ड्राप/पिकअप प्वाइंट ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड, बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर की ओर भेजे जायेगें।

 

■ रायपुर रोड से दर्शनलाल चौक तक आने वाले (02 नम्बर) विक्रम वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए ड्राप एण्ड पिकअप प्वाइंट सर्वे चौक से वापस रायपुर की ओर भेजे जायेगें।

 

■ रिस्पना की ओर से आने वाले (03 नम्बर ) विक्रम रिचीरिच तिराहे से आई0जी0 कट, ड्राप एण्ड पिकअप प्वाइंट दून चौक, एम0के0पी0 चौक से होते हुये वापस रिस्पना की ओर भेजे जायेंगे ।

 

■ (05, 08 नम्बर) विक्रम तहसील चौक तक आ सकेगें एवं यहीं से वापस जायेंगे।

 

■ राजपुर रोड जाने वाली सिटी बस का परेड ग्राउण्ड के स्थान पर नया ड्राप एण्ड पिकअप प्वाइंट ऑरियन्ट चौक रहेगा।

 

■ डोईवाला/ सहस्त्रधारा जाने वाली सिटी बस का परेड ग्राउण्ड के स्थान पर नया ड्राप एण्ड पिकअप प्वाइंट रैंजर्स ग्राउण्ड रहेगा।

 

*यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में निम्नलिखित स्थानों से यातायात डायवर्ट किया जायेगा*

 

■ पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमण्डी आदि स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिये पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा । केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेगें।

 

■ सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

 

■ घण्टाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति मे राजपुर रोड़ की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएन्ट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं दर्शनलाल से घण्टाघर की ओर आने वाले यातायात को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

 

■ धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं नेहरु कॉलोनी तिराहा से धर्मपुर जाने वाले यातायात को फब्बारा चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

 

इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित संचालन करने हेतु निम्न पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।

 

पुलिस उपाधीक्षक- 01

यातायात निरीक्षक- 05

यातायात उपनिरीक्षक/अ0उ0नि0- 15

हे0कां0- 08

कांस्टेबल – 60

सीपीयू/हाक मोबाइल – 07

रिक्रूट आरक्षी- 50

टोइंग क्रेन – 06

 

■ इसके अतिरिक्त थाने स्तर से भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को यातायात ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया है।

 

■ विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्स बैनर/ सांकेतिक बोर्ड लगाये गये हैं।

 

■ एफएम रेडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

 

■ अतिरिक्त पार्किंग चिन्हित की गयी है।

 

■ बेसमेन्ट पार्किंग को खोलने हेतु समस्त शॉपिंग कॉम्पलैक्स / प्रतिष्ठानों के स्वामियों को नोटिस दिये गये हैं।

 

■ सार्वजनिक मार्ग / नो-पार्किंग वाले स्थानो पर खडे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विभिन्न स्थानों / मार्गों पर 06 टोईग क्रेन तैनात की गयी है।

 

■ 29 एएनपीआर, 105 आरएलवीडी तथा 09 एसवीडीएस कैमरों के माध्यम से लगातार यातायात व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखते हुए ट्रैफिक कंट्रोल रूम द्वारा नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के आनलाइन चालान किये जायेंगे।

 

■ मोबाइल टीमों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए नो पार्किंग एरिया में वाहन खडा न करने हेतु लगातार एनाउंसमेंट किया जायेगा।

 

■ सम्पूर्ण मार्गाे पर सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु वायरलेस सेट के साथ 10 मोबाइल टीमें नियुक्त की गयी है।

 

*देहरादून पुलिस की अपील*

 

यदि कोई भी इच्छुक नागरिक यातायात के सुचारू संचालन हेतु अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहता है, तो

वह ट्रैफिक वालिंटियर्स के रूप में दून पुलिस के साथ जुड़ सकते हैं।

 

*अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें*

 

यातायात पुलिस जनपद देहरादून- 7579278154 / 8958998827

 

*एडवाइजरी:-*

 

■ नो पार्किंग जोन मे वाहन खडा करने पर करने पर उक्त वाहन को ट्रैफिक क्रेन के माध्यम से टो किया जायेगा, जिसका जुर्माना 1500 रू0 है।

 

■ निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को पार्क कर असुविधा से बचें तथा अपने लोकल बाजारों में ही खरीदारी करें, एवं दोपहिया वाहनों का प्रयोग अधिक से अधिक करें।

 

■ त्यौहारी सीजन में निजी वाहनों का प्रयोग जरूरी होने पर ही करें, जितना हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट (रिक्शा-टैम्पू- सिटी बस) आदि का प्रयोग करें।

 

■ समस्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने परिसर की बेसमेंट पार्किंग को आमजन हेतु अवश्य खुला रखें। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

■ आप अपनी गाड़ी निर्धारित पार्किंग में पार्क कर निश्चिंत होकर शॉपिंग या भ्रमण कर सकते हैं।

 

■ आवश्यक सेवाओं (एम्बुलेंस, पुलिस/फायर आदि) से सम्बन्धित वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा।

 

■ धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में छात्रों से मिले सीएम धामी, बच्चों के उत्साह में दिखी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की झलक

    बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, छात्रों से मुलाकात को बताया सुखद और आत्मीय अनुभव   छात्रों के उत्साह और जिज्ञासा ने खींचा सीएम धामी का ध्यान, बोले—नई पीढ़ी में…

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच।

        *हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया*   Ď*ओलावृष्टि के कुछ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हल्द्वानी में छात्रों से मिले सीएम धामी, बच्चों के उत्साह में दिखी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की झलक

    हल्द्वानी में छात्रों से मिले सीएम धामी, बच्चों के उत्साह में दिखी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की झलक

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच।

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच।

    उत्तराखंड से भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित  

    उत्तराखंड से भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित   

    नवरात्रि सीजन हेतु ट्रैफिक एडवाइजरी/रूट प्लान:-

    नवरात्रि सीजन हेतु ट्रैफिक एडवाइजरी/रूट प्लान:-

    चार धाम हेलीकॉप्टर यात्रा 2026: ऑनलाइन बुकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

    चार धाम हेलीकॉप्टर यात्रा 2026: ऑनलाइन बुकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

    कल पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण एवं जनजागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन

    कल पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन  भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण एवं जनजागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन
    error: Content is protected !!