
झारखंड में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से झारखंड सरकार और कांग्रेस पर सवाल उठाए जाने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। देहरादून में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है और झारखंड में छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई गलत है। उन्होंने बीजेपी नेताओं से सवाल किया कि जब देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों और महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई, तब वे कहां थे। ज्योति रौतेला ने कहा कि बीजेपी को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल में हुई घटनाओं पर भी आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि छात्रों के साथ अन्याय के खिलाफ कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड में छात्रों के साथ जो हुआ, कांग्रेस उसका विरोध करती है और छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।






