रोडवेज बसों में दो दिन मिलेगा निःशुल्क सफर, सीएम धामी ने किया ऐलान – roglognews

रोडवेज बसों में दो दिन मिलेगा निःशुल्क सफर, सीएम धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड की लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसका ऐलान करते हुए कहा कि भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के आने-जाने के लिए सुगमता और निःशुल्क सुविधा हो, इसलिए सरकार अब एक दिन की जगह दो दिन तक निःशुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान करेगी।

इससे पहले, हाल ही में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिल्ली, तेलंगाना और तमिलनाडु की तर्ज पर राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू करने की मांग उठाई थी। परिषद के सुझाव और शासन द्वारा मांगे गए फीडबैक के बाद इस दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

वर्तमान में उत्तराखंड रोडवेज वित्तीय संकट से गुजर रहा है और निगम पर देनदारियां हैं। ऐसे में इस योजना से महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलने के साथ-साथ रोडवेज की वित्तीय स्थिति और यात्री संख्या में भी सुधार आने की उम्मीद है, क्योंकि अधिकांश महिलाएं अपने परिजनों के साथ सफर करती हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में रोजाना करीब 900 रोडवेज बसें संचालित होती हैं, जिनमें सफर करने वाले कुल यात्रियों में लगभग 50 हजार महिलाएं और छात्राएं शामिल होती हैं। सरकार के इस लोक-हितैषी फैसले से प्रदेशभर की महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है|

  • Related Posts

      *राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित*

    देहरादून, दिनांक 16 नवम्बर, 2026 (सू.वि.)।* राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी की अध्यक्षता में जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा…

    *एसएसपी दून के नेतृत्व में गौ तस्करों पर सख्त दून पुलिस* 

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      *राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित*

       *राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित*

    *एसएसपी दून के नेतृत्व में गौ तस्करों पर सख्त दून पुलिस* 

    *एसएसपी दून के नेतृत्व में गौ तस्करों पर सख्त दून पुलिस* 

    गौकशी/गौतस्करों पर दून पुलिस का वार*

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!