रोडवेज बसों में दो दिन मिलेगा निःशुल्क सफर, सीएम धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड की लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसका ऐलान करते हुए कहा कि भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के आने-जाने के लिए सुगमता और निःशुल्क सुविधा हो, इसलिए सरकार अब एक दिन की जगह दो दिन तक निःशुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान करेगी।

इससे पहले, हाल ही में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिल्ली, तेलंगाना और तमिलनाडु की तर्ज पर राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू करने की मांग उठाई थी। परिषद के सुझाव और शासन द्वारा मांगे गए फीडबैक के बाद इस दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

वर्तमान में उत्तराखंड रोडवेज वित्तीय संकट से गुजर रहा है और निगम पर देनदारियां हैं। ऐसे में इस योजना से महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलने के साथ-साथ रोडवेज की वित्तीय स्थिति और यात्री संख्या में भी सुधार आने की उम्मीद है, क्योंकि अधिकांश महिलाएं अपने परिजनों के साथ सफर करती हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में रोजाना करीब 900 रोडवेज बसें संचालित होती हैं, जिनमें सफर करने वाले कुल यात्रियों में लगभग 50 हजार महिलाएं और छात्राएं शामिल होती हैं। सरकार के इस लोक-हितैषी फैसले से प्रदेशभर की महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है|

  • Related Posts

    डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का दावा किया, NSUI ने भी भारी मतों से जीत का भरोसा जताया

    देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान के बीच ABVP और NSUI दोनों ही संगठनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। ABVP…

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का दावा किया, NSUI ने भी भारी मतों से जीत का भरोसा जताया

    डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का दावा किया, NSUI ने भी भारी मतों से जीत का भरोसा जताया

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप
    error: Content is protected !!