चुनाव से पहले यूकेडी में युवाओं की एंट्री – roglognews

चुनाव से पहले यूकेडी में युवाओं की एंट्री

उत्तराखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। लगातार सदस्यता अभियान के माध्यम में हर दल अपने कुनबे को बढ़ाता नज़र आ रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के कई जिलों से आए बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थामा। इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि आज हर दिन युवा बड़ी संख्या में यूकेडी से जुड़ रहा है और जहां युवा शक्ति है वहां विजय निश्चित है। उन्होंने कहा कि हमने अपने लिए नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ी के लिए पृथक राज्य की लड़ाई लड़ी थी। युवा छल-कपट से दूर है और राज्य को बचाने के उद्देश्य से यूकेडी से जुड़ रहा है। कुकरेती ने कहा कि जिस तरह युवाओं का रुझान यूकेडी की ओर बढ़ रहा है, वह प्रदेश और दल दोनों के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि राज्य को बचाने के लिए शुरू किए गए संघर्ष में युवा कंधे से कंधा मिलाकर साथ हैं।

  • Related Posts

    एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस*  

        दिनांक- 09/10/2026 की रात्रि में थाना रायपुर पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्रान्तर्गत नेहरूग्राम के पास कुछ लडके सड़क पर एकत्रित होकर हुड़दंग कर रहे है। उक्त सूचना…

    हल्द्वानी में छात्रों से मिले सीएम धामी, बच्चों के उत्साह में दिखी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की झलक

    बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, छात्रों से मुलाकात को बताया सुखद और आत्मीय अनुभव   छात्रों के उत्साह और जिज्ञासा ने खींचा सीएम धामी का ध्यान, बोले—नई पीढ़ी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस*  

    एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस*   

    हल्द्वानी में छात्रों से मिले सीएम धामी, बच्चों के उत्साह में दिखी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की झलक

    हल्द्वानी में छात्रों से मिले सीएम धामी, बच्चों के उत्साह में दिखी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की झलक

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच।

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच।

    उत्तराखंड से भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित  

    उत्तराखंड से भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित   

    नवरात्रि सीजन हेतु ट्रैफिक एडवाइजरी/रूट प्लान:-

    नवरात्रि सीजन हेतु ट्रैफिक एडवाइजरी/रूट प्लान:-

    चार धाम हेलीकॉप्टर यात्रा 2026: ऑनलाइन बुकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

    चार धाम हेलीकॉप्टर यात्रा 2026: ऑनलाइन बुकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
    error: Content is protected !!