देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई – roglognews

देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई

त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों ने देहरादून में आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ मिष्ठान कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 15 दिनों में चीनी के दामों में करीब 20 फीसदी तक उछाल आने का दावा किया जा रहा है। रक्षाबंधन समेत आने वाले त्योहारों के चलते चीनी की मांग बढ़ने की संभावना है, ऐसे में कीमतों में और तेजी आई तो इसका सीधा असर मिठाई, चाय और अन्य खाद्य पदार्थों के दामों पर पड़ सकता है। देहरादून के आम लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से त्योहारों का बजट बिगड़ रहा है और जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं देहरादून के छोटे मिष्ठान कारोबारियों का कहना है कि चीनी महंगी होने से मिठाई की लागत लगातार बढ़ रही है। कुछ कारोबारियों ने तो मिठाई बनाना तक कम या बंद कर दिया है, जबकि कई दुकानदारों ने फिलहाल मिठाई के दाम नहीं बढ़ाए हैं। कारोबारियों का कहना है कि अगर चीनी के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो मजबूरी में मिठाई महंगी करनी पड़ेगी, जिससे ग्राहकों की संख्या घट सकती है और इसका सीधा असर उनकी आमदनी पर पड़ेगा।

  • Related Posts

      *राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित*

    देहरादून, दिनांक 16 नवम्बर, 2026 (सू.वि.)।* राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी की अध्यक्षता में जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा…

    *एसएसपी दून के नेतृत्व में गौ तस्करों पर सख्त दून पुलिस* 

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      *राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित*

       *राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित*

    *एसएसपी दून के नेतृत्व में गौ तस्करों पर सख्त दून पुलिस* 

    *एसएसपी दून के नेतृत्व में गौ तस्करों पर सख्त दून पुलिस* 

    गौकशी/गौतस्करों पर दून पुलिस का वार*

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!