चीनी के दाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

देश में बढ़ती चीनी की कीमतों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत दसमाना ने चीनी के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार की एथनॉल नीति पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि गन्ने का इस्तेमाल एथनॉल उत्पादन में बढ़ने से चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना नहीं मिल रहा और इसका असर चीनी की कीमतों पर पड़ रहा है। दसमाना ने दावा किया कि चीनी के दाम अभी करीब 70 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं और आगे 100 रुपये तक जाने की आशंका है। साथ ही उन्होंने ई-20 पेट्रोल को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष चीनी के दाम को लेकर भ्रम फैला रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ने और त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से कीमतों पर असर पड़ा है। ठाकुर के मुताबिक अक्टूबर में चीनी मिलें शुरू होने के बाद कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए व्यापारियों की स्टॉक लिमिट और अवधि कम की है, साथ ही चीनी के आयात की व्यवस्था भी की गई है। बीजेपी का दावा है कि इन कदमों से त्योहारी सीजन में चीनी की कीमतों को नियंत्रण में रखा जाएगा।

  • Related Posts

    देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई

    त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों ने देहरादून में आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ मिष्ठान कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 15 दिनों में चीनी के…

    चुनाव से पहले यूकेडी में युवाओं की एंट्री

    उत्तराखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। लगातार सदस्यता अभियान के माध्यम में हर दल अपने कुनबे को बढ़ाता नज़र आ रहा है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीनी के दाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    चीनी के दाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई

    देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई

    चुनाव से पहले यूकेडी में युवाओं की एंट्री

    चुनाव से पहले यूकेडी में युवाओं की एंट्री

    देहरादून मालदेवता की सास-बहू ने राखी कारोबार से मचाई धूम, एनआरएलएम से जुड़ी महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

    देहरादून मालदेवता की सास-बहू ने राखी कारोबार से मचाई धूम, एनआरएलएम से जुड़ी महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

    बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा पर विधायक आशा नौटियाल का बड़ा बयान

    बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा पर विधायक आशा नौटियाल का बड़ा बयान

    कांग्रेस पर सुबोध उनियाल का हमला, बोले- युवाओं के हित में हमारी सरकार प्रतिबद्ध

    कांग्रेस पर सुबोध उनियाल का हमला, बोले- युवाओं के हित में हमारी सरकार प्रतिबद्ध
    error: Content is protected !!