
हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सहसपुर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक, समूहगान, संस्कृत श्लोक, आशुभाषण, श्लोक उच्चारण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं खंड संयोजक शिवानी पेटवाल तथा डॉ. गीता राम नौटियाल के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।






