अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार – roglognews

अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उत्तराखंड के संदर्भ में की गई कथित टिप्पणी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। विनोद चमोली ने कहा कि उत्तराखंड को घुसपैठिया कहना प्रदेश के स्वाभिमान और सम्मान का अपमान है। उन्होंने राज्य गठन के आंदोलन का जिक्र करते हुए 2 अक्टूबर 1994 के मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड को भी याद किया और तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान में अखिलेश यादव का बयान उन्ही का पक्का खून होना दर्शाता है। इसके साथ ही चमोली ने कहा कि उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद अस्तित्व में आया है। ऐसे में प्रदेश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां निंदनीय हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस से भी जवाब मांगा तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के संदर्भ में की गई टिप्पणी की निंदा की। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की टिप्पणी पर कांग्रेस की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के स्वाभिमान के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के साथ साथ विपक्षी गठबंधन के अन्य दलों को भी अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

  • Related Posts

    शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच

    आज राजधानी देहरादून में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर महाआक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया।…

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    उत्तराखंड में मदरसों की साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार के बजाय रविवार किए जाने के फैसले पर सियासत जारी है। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच

    शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी

    विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए’*  

    विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए’*   

    *ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू*

    *ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू*
    error: Content is protected !!