आज दिनांक- 31/10/26 को एसपी ग्रामीण (प्रथम) श्रीमती जया बलोनी की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में माह अक्टूबर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह के दौरान अपने संबोधन में एसपी ग्रामीण देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे तथा उन्हें विश्वास दिलाया गया कि भविष्य में भी उनकी हर संभव सहायता के लिए पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।
विदाई समारोह के दौरान एसपी ग्रामीण द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शॉल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई तथा अपेक्षा की गई कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किए गए प्रयासों से संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया गया। एसपी ग्रामीण देहरादून द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया।
*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण -*
1- श्री अजीत सिंह बुटोला, अपर उपनिरीक्षक
2- श्री श्याम सिंह, मुख्य आरक्षी
3- श्री प्रकाश लाल, मुख्य आरक्षी
4- श्री कैलाश चन्द्र, आरक्षी
विदाई समारोह में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।






