दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की परेशानी का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवहन से जुड़े इस मुद्दे पर परिवहन मंत्री पहले ही संबंधित पक्षों के साथ वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रही है।
सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी कोई चुनौती या गतिरोध सामने आता है, तो सरकार बातचीत के जरिए उसका रास्ता निकालेगी। त्योहारों के अवसर पर यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए संवाद के माध्यम से सभी मुद्दों को शीघ्र सुलझाया जा रहा है।






