देहरादून गोलीकांड: रोषित लोगों ने सड़क पर अवरोध, बोले-डर के बादशाह में जी रहे। पत्नी बहन का दिखा दर्द

देहरादून गोलीकांड को लेकर लोगों में भारी रोष है और यह गुस्सा अब सड़कों पर दिख रहा है। हत्या के खिलाफ आज गुरुवार को दून बंद का आह्वान किया गया था। लोगों ने सुबह रिंग रोड को जाम करते हुए प्रदर्शन किया और अपना विरोध जताया। कहा गया कि यहां लोग अब डर से जीने को मजबूर हैं।

 

चक्काजाम के तहत रिंग रोड के 6 नंबर पुलिया के पास की दुकानों को स्थानीय लोगों ने बंद कराया। वहीं आरोपियों के घर के पास धरने पर बैठे लोगों के अनुसार सुबह इंसाफ की मांग के साथ प्रदर्शन किया गया।

 

करीब 25 लोगों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। धरना दे रहे लोगों का कहना है कि पुलिस ने धक्का मुक्की की, महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए महिला पुलिस नहीं थी। आरोपियों के खिलाफ संरक्षण के आरोप भी पीड़ित पक्ष ने लगाए। डोभालवाला चौक पर बाजार बंद है। कुछ दुकानें खुली हैं, लेकिन बाकी बंद हैं।

देहरादून में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने आज 20 जून को देहरादून बंद करने का आह्वान किया था। संघर्ष समिति ने बंद को लेकर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, पूर्व सैनिकों, युवाओं और महिलाओं से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की थी। वहीं प्रेस क्लब देहरादून में दिवंगत दीपक उर्फ रवि बडोला की पत्नी और बहन के साथ पत्रकारों से वार्ता करते हुए संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि मूल निवासियों का अस्तित्व बचाने के लिए सभी को सड़कों पर उतरना होगा। कहा गया कि अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग भय के बादशाह में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से दिवंगत दीपक बडोला की पत्नी को स्थायी नौकरी, एक करोड़ रुपये मुआवजा, घायलों का मुफ्त इलाज के साथ 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। गोलीकांड मामले की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग भी की गई है। गोलीकांड में मृतक दीपक की पत्नी उर्वी बड़ोला ने कहा कि अब उनके सामने अपने छोटे बच्चे के पालन-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। सरकार उन्हें स्थायी नौकरी दे और उनके परिवार को सुरक्षा दें।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!