पिलखी चिकित्सालय के उन्नयन की बंधी आस

पिलखी अस्पताल के उच्चीकरण की जगी उम्मीद
भिलंगना ब्लॉक के पिलखी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की उच्चीकरण की उम्मीद बलवती होती दिख रही है।
स्थानीय पटवारी प्रवीण सिंह रावत ने अस्पताल संघर्ष समिति के पदाधिकारिओं की उपस्थिति में आज अस्पताल परिसर के कब्जे में उपलब्ध भूमि की पैमाइश की।
अस्पताल उच्चीकरण संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि आज कराई गयी पैमाइश में यह भूमि कुल 18 नाली से अधिक निकली है। इसके अलावा 8:30 नाली भूमि पहले ही स्थानीय काश्तकारों से खरीद कर अस्पताल प्रबंधन के नाम रजिस्ट्री की जा चुकी है। इस तरह से अब अस्पताल के पास कुल भूमि 27 नाली हो गई है।
इसके अलावा अस्पताल की सीमा से लगती हुई चार नाली भूमि एक अन्य काश्तकार अस्पताल को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
अस्पताल के उच्चीकरण के लिए 20 नाली जमीन चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भारत सरकार के तय पैमानों के अनुसार पिलखी स्थित अस्पताल सभी शर्तें पूरी करता है।
सामाजिक कार्यकर्ता विशन कंडारी ने बताया कि इस अस्पताल से लगभग डेढ़ लाख से भी अधिक आबादी का क्षेत्र लाभान्वित होगा।
अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि पिलखी अस्पताल के उच्चीकरण तथा नवनिर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को जल्दी ही दूर करा लिया जाएगा। इसके लिए संघर्ष समिति किसी भी प्रयास से पीछे नहीं हटेगी।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा देवी, अमरीश नौटियाल तथा जयप्रकाश कंसवाल, प्रमोद डोभाल, विशन सिंह कंडारी तथा मनोज थपलियाल, अजय तिवारी, जितेंद्र थपलियाल, वीर सिंह चौधरी, मुरारी गैरोला आदि गणमान्य लोग शामिल थे।

  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!