**संविदा खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि के साथ ही चयन प्रक्रिया का निर्धारण

 

देहरादून: राज्य सरकार ने संविदा खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि और चयन प्रक्रिया का निर्धारण करते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। खेल विभाग के अन्तर्गत विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने हेतु संविदा खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि एवं चयन प्रक्रिया के निर्धारण हेतु शासनादेश जारी किया गया है।

 

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री जी को इस निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि होने से खिलाड़ियों की संख्या एवं प्रशिक्षण में अधिकाधिक बढ़ोतरी होगी और उत्तराखंड के खिलाड़ी खेलों के माध्यम से एक उज्जवल भविष्य की तैयारी कर सकेंगे। राज्य सरकार खेल प्रशिक्षकों के हितों के प्रति गम्भीर है और इस निर्णय से प्रशिक्षक दुगने मनोयोग से कार्य करेंगे।

 

नए शासनादेश के अनुसार, कान्ट्रेक्ट प्रशिक्षकों का चयन तीन वर्ष के लिए होगा, जिसमें एक माह का ब्रेक दिया जाएगा। प्रशिक्षक वर्षभर खिलाड़ियों के लिए कोचिंग और प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेंगे, जिससे राज्य की प्रतिभाओं को निखार कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा।

 

पूर्व में संविदा खेल प्रशिक्षकों को 06 श्रेणियों में मानदेय दिया जाता था, जिसे अब 03 श्रेणियों में विभाजित किया गया है। अब प्रशिक्षकों को ₹25,000, ₹35,000, और ₹45,000 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

 

रेखा आर्या ने कहा कि प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि से खिलाड़ियों की संख्या और प्रशिक्षण में वृद्धि होगी। राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि के रूप में विकसित करने का प्रयास जारी है।

 

 

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!