
देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। देहरादून की मसूरी विधानसभा में भाजपा द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। जानकारी के अनुसार, यह यात्रा किशनपुर डाईवर्जन से शुरू होकर दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला, देहरादून में संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हर घर तिरंगा अभियान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस यात्रा में उमड़ी भीड़ की भरपूर प्रशंसा की और प्रधानमंत्री की इस पहल को अत्यधिक सराहनीय बताया।
**