देहरादून में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तहत अध्यात्म एवं वृक्षारोपण पर परिचर्चा बैठक संपन्न – roglognews

देहरादून में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तहत अध्यात्म एवं वृक्षारोपण पर परिचर्चा बैठक संपन्न

 

 

दिनांक 11 अगस्त 2024 को देहरादून प्रेस क्लब के पास दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण परिचर्चा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता श्री सत्येन्द्र सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य अध्यात्म और वृक्षारोपण के महत्व पर विचार विमर्श करना था।

 

बैठक में देहरादून के कई गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न सेवा संगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने इस परिचर्चा में अपने विचार साझा किए और इस बात पर बल दिया कि वृक्षारोपण और उनके संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

 

इस बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आगामी 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तहत उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हर्रावाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महर्षि अरबिंदो और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देना है।

 

अंत में, यह तय हुआ कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अंतर्गत भविष्य में भी ऐसे कई सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाएगा, जिनसे समाज और पर्यावरण दोनों का कल्याण हो सके।

 

बैठक में श्री सत्येन्द्र सिंह, श्री प्रदीप गोयल, श्री हरीश नारंग, श्रीमति पूनम सिंह, श्री एस०पी० सिंह, श्री संजीव पाण्डे, श्री शिव जी राय, श्री अनिल मिश्रा, श्री ए०राठौर, श्री संदीप कुमार, श्री विशाल वर्मा, श्री नरेन्द्र लाल, श्री राज बहादुर थापा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम के अंत में, सभी ने वृक्षारोपण और अध्यात्म के महत्व को पुनः रेखांकित करते हुए इस दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

  • Related Posts

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!