“आईएसबीटी बस स्टैण्ड पर 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन – कुसुम कण्डवाल”

 

*घटना की जानकारी मिलते ही महिला आयोग अध्यक्ष ने देहरादून एसएसपी अजय सिंह के साथ पीड़िता से की मुलाकात*

 

*नाबालिग के साथ जघन्य अपराध करने वाले सभी अपराधियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा, एसएसपी देहरादून को मामले में गंभीरता से कठोर कार्रवाई के निर्देश*

 

 

देहरादून। आईएसबीटी देहरादून में एक मानसिक रूप से आंशिक विक्षिप्त 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आते ही उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुबह 6.30 बजे राजकीय बालिका निकेतन/ किशोरी गृह पहुंची। जहां उन्होंने एसएसपी देहरादून अजय सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ पीड़िता किशोरी से मुलाकात कर उसका का हाल जाना।

 

आयोग अध्यक्ष ने पीड़िता से मुलाकात कर घटना की सम्पूर्ण जानकारी ली, प्रकरण की जानकारी के उपरांत महिला आयोग की अध्यक्ष के सम्मुख आज सुबह एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में पुलिस द्वारा चिन्हित सभी आरोपियों की पहचान पीड़िता से फोटो के माध्यम से कराई गई है।

 

घटना की जानकारी लेने के उपरांत उन्होंने एसएसपी देहरादून अजय सिंह को निर्देश दिए हैं कि मामले में गंभीरता से गहन जांच करते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें कोई भी आरोपी कोई भी साक्षी छूटना नहीं चाहिए।

 

जानकारी में पीड़िता के बयान के आधार पर पता चला है कि किशोरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र की निवासी है जो कि आंशिक रूप से मानसिक विक्षिप्त है। जिसके माता पिता नही है।

 

दिनाँक 13 अगस्त की रात आईएसबीटी में तैनात गार्ड की सूचना पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC)की टीम ने बदहवास हालत में मिली किशोरी को मौके से रेस्क्यू किया। कमेटी द्वारा किशोरी की काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ जिस पर सीडब्ल्यूसी टीम ने कल शनिवार को आईएसबीटी चौकी पर मुकदमा दर्ज कराया है।

 

घटना में दो बस एक देहरादून से और एक ऋषिकेश से पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। आज पीड़ित किशोरी के मजिस्ट्रियल बयान के बाद उसका मेडिकल कराया जाएगा साथ ही पीड़िता के बताए तथ्यों के आधार पर सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर जांच की जाएगी। साथ ही पीड़िता के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके परिवार से सम्पर्क करने के प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पीड़िता को बालिका निकेतन में रखा गया है।

 

आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण व संवेदनशील प्रकरण में पुलिस व सीडब्ल्यूसी मुस्तैदी से शीघ्र कार्रवाई कर रही है। कोई भी आरोपी कानून से नही बच सकता है।

 

इस मौके पर बालिका निकेतन में एसएसपी अजय सिंह, सीओ प्रेमनगर रीना राठौर, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, बाल कल्याण समिति सदस्य – पूजा शर्मा, प्रीति थपलियल, प्रतिभा शर्मा, दिगम्बर सिंह चौहान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    परिवार संग आए ‘राजा राम’, अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, CM योगी ने की आरती

    रामनगरी अयोध्या में आज रामभक्तों का इंतजार खत्म हो गया। अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार सज गया है जिसमें प्रभु श्रीराम के साथ माता सीता, हनुमान, भरत, लक्ष्मण…

    दून में शिक्षा माफियाओं पर जिला प्रशासन का करारा प्रहार, नामी स्कूल पर ₹5.20 लाख की शास्ति”

    देहरादून, 24 मई 2025:मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जिला प्रशासन ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और नामी स्कूल पर शिकंजा कस दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!