देहरादून में नाबालिग से गैंगरैप, पांच गिरफ्तार

 

देहरादून आईएसबीटी में पंजाब की एक किशोरी से बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नाबालिग पंजाब की रहने वाली है। पुलिस ने इस घटना में 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। 13 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज के दो कर्मचारी नाबालिक को दिल्ली कश्मीरी गेट से देहरादून लेकर आए थे। जिसके बाद उन्होंने लड़की को बहला फुसलाकर देहरादून में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बस के कंडक्टर और ड्राइवर के साथ-साथ एक कैशियर को भी हिरासत में लिया है जो इस घटना में शामिल रहे। बता दें कि आईएसबीटी पर किशोरी 13 अगस्त की शाम को बदहवास हालत में मिली थी। सहमी किशोरी ने मौके पर कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई, तो घटना का खुलासा हुआ। वहीं इस मामले में बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने दुख जताते हुए घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की घटनाएं निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उनकी एसएसपी से बात हुई है। सभी पहलुओं पर जांच हो रही है और बच्ची के परिजनों से भी इस बात की पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने बच्ची को अकेले कैसे और क्यों छोड़ा।

बाइट- अजय सिंह, एसएसपी देहरादून

बाइट- गीता खन्ना, अध्यक्ष बाल आयोग

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!