उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के लिए गोदियाल की प्रमुख मांग, महेंद्र भट्ट का जताया धन्यवाद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए एक अहम मांग उठाई है। उन्होंने भाजपा के सभी उत्तराखंड सांसदों से इस मुद्दे को संसद में उठाने का आग्रह किया है। गणेश गोदियाल का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पैनखंडा के लोगों को मिले आरक्षण का मुद्दा संसद में उठाया था, और उनके इस प्रयास के लिए उन्होंने महेंद्र भट्ट का आभार जताया है।

हालांकि, गोदियाल का कहना है कि महेंद्र भट्ट केवल एक क्षेत्र के प्रतिनिधि नहीं हैं, बल्कि वे पूरे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए उन्हें राज्य के सभी पर्वतीय क्षेत्रों को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की मांग संसद में रखनी चाहिए। यदि भाजपा सांसद इस मांग को उठाते हैं, तो कांग्रेस पार्टी भी इस मुद्दे पर भाजपा के साथ समर्थन देगी।

इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ओबीसी आरक्षण के लिए संविधान में स्पष्ट मानक तय हैं, और उन मानकों के तहत ही निर्णय लिया जा सकता है। राज्य सरकार किन क्षेत्रों को ओबीसी या जनजातीय क्षेत्र घोषित करती है, उसके बाद ही केंद्र सरकार इस पर निर्णय लेती है। पैनखंडा क्षेत्र का मुद्दा मैंने संसद में उठाया है, और जल्द ही इस पर केंद्र सरकार से सकारात्मक निर्णय आने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!