ऋषिकेश में पहली बार आयोजित होगी ‘भगवान चित्रगुप्त कथा’

देहरादून। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तराखंड द्वारा हिंदुस्तान में पहली बार आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देवनगरी ऋषिकेश के गंगा तट पर स्थित परमार्थ निकेतन में 15 सितंबर 2024 को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। कथा से एक दिन पूर्व, 14 सितंबर को, महासभा के पदाधिकारियों की राष्ट्रीय बैठक भी आयोजित की जाएगी।

इस ऐतिहासिक कथा में तैंतीस कोटि देवताओं के समूह में भगवान चित्रगुप्त जी की महिमा का व्याख्यान विद्वतजनों और धर्मगुरुओं द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, अवधूत उग्रचण्डेश्वर कपाली बाबा जी, चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति जी, कबीर चौरा आश्रम के पीठाधीश्वर कपिल मुनि महाराज और श्री नरसिंह कृपाधाम के अध्यक्ष आचार्य शशिकांत जी मुख्य अतिथि होंगे।

इस भव्य आयोजन में देश और विदेश से हजारों भक्त शामिल होने जा रहे हैं।

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!