बीजेपी नेता रोहित नेगी हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अजहर-सिकंदर घायल

बीजेपी नेता रोहित नेगी हत्याकांड मामले में पुलिस एक्शन में है. पुलिस ने हत्याकांड के दो आरोपियों को मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर पर मुठभेड़ में घायल कर दिया है. घायल आरोपियों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया है.

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रोहित नेगी (32 वर्षीय) को गोली मारने वाले आरोपियों को मुठभेड़ में पुलिस ने घायल कर दिया है. इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने महज 60 घंटे में बड़ा एक्शन किया. पुलिस टीमों ने दिन-रात लगतक पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, खतौली, मेरठ, शामली, बागपत से लेकर दिल्ली व हरियाणा तक की खाक छानी.

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शातिरों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था. दोनों आरोपी दूसरे फोन का इस्तेमाल कर पुलिस को गुमराह कर रहे थे. साथ ही वो बार बार अपना ठिकाना बदल रहे थे, जिस कारण पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में टाइम लगा. एसएसपी देहरादून के निर्देश पर मैन्युअल पुलिसिंग के बाद टीमें मिनट टू मिनट अलग-अलग स्थानों में फिल्मी तर्ज पर गाड़ी दौड़ाते-दौड़ाते आखिकार हत्यारों तक पहुंची.

हत्या के आरोपी विशेष धर्म (समुदाय) के होने के कारण मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर पर उन्हें पकड़ने में एक बार फिर संवेदनशील स्थिति बन आयी. ऐसे में यह भी एक कारण रहा कि हत्यारों के साथ मुठभेड़ की घटना सामने आयी.

हत्यारोपी अजहर त्यागी की गिरफ्तारी के बाद रोहित की मां सोम बाला और बहन ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष तो जताया है. उन्होंने कहा आरोपियों के पैर में नहीं बल्कि सीने पर गोली मारनी चाहिए थी. रोहित घर का इकलौता बेटा था. उनके पीछे पिता ऋषिराज नेगी, मां सोमबाला और बहन है. पिता ऋषिराज नेगी के पैर चोट लगने के कारण उनका इलाज चल रहा है. इसलिए रोहित का अंतिम संस्कार रिश्तेदारों ने किया. इन दिनों रोहित नेगी की शादी को लेकर भी घर में चर्चा चल रहा थी. रोहित नेगी स्टोन क्रशर चलाते थे और भाजपा में पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके थे.

बता दें, थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मांडूवाला में 3 मई की रात को दो बाइक सवार युवकों ने भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की गोली मार कर हत्या कर दी थी. जिसके बाद थाना प्रेमनगर में मुकदमा लिखने में भी लापरवाही सामने आई. स्थानीय लोगों के दबाव पर पुलिस ने दो आरोपी अजहर त्यागी और आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद भी दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों के आक्रोश ओर स्थानीय विधायक ने भी सड़क पर उतरने की चेतावनी दी. साथ ही युवाओं ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया. जिसके बाद मामले में एक्शन हुआ है.

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!