देहरादून हरिद्वार हाईवे हादसे में बड़ा खुलासा, 6 वाहनों को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

देहरादून हरिद्वार हाईवे पर छिद्दरवाला में शुक्रवार देर शाम रेड लाइट पर खड़ी 6 गाड़ियों को पीछे से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी. टक्कर लगने से तीन कारें बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई थी. एक कार में सवार एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

घायलों को पुलिस ने ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है. टक्कर मारने वाले कार के ड्राइवर को पुलिस ने पीछा कर नेपाली फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया है. मेडिकल में ड्राइवर के नशे में होने की पुष्टि हुई है. इस खुलासे से पहले प्रथम दृष्टया से सामने आया था कि किसी बस का टायर फटा और उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी है. जांच में ये शक गलत साबित हुआ.

रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि देर रात हादसा हुआ था. जब रेड लाइट पर देहरादून की ओर से आ रहे वाहनों की कतार लगी हुई थी. इस दौरान पीछे से एक वैगन आर कार जिसका नंबर UK07FL4034 था तेज गति से आई. इस कार ने पीछे से आधा दर्जन कारों को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई थी.

हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक नेपाली फार्म की ओर भाग गया था. सूचना मिलने पर नेपाली फार्म पर मौजूद पुलिस ने कार का पीछा किया. काफी देर तक पीछा करने के बाद हादसा करने भाग रही कार को रोक लिया. जांच में पता चला कि कार का ड्राइवर नशे में है. इसलिए उसका मेडिकल कराया गया.

ड्राइवर की पहचान सुशील रयाल निवासी श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है. ड्राइवर के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही कार को भी सीज कर दिया है. क्षतिग्रस्त तीन कारों को पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से रायवाला थाने में खड़ा कर दिया है. पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!