उत्तराखंड में बड़ा हादसा, नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियां – roglognews

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियां

राजधानी देहरादून के हरिद्वार-नेशनल हाईवे पर आज शुक्रवार 6 जून शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. छिद्दरवाला के पास रेड लाइट पर जब पूरा ट्रैफिक रुका हुआ था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक गाड़ी का अचानक टायर फट गया. टायर फटने से ड्राइवर गाड़ी की रफ्तार को काबू नहीं कर पाया और कार बेकाबू होकर आगे खड़ी गाड़ियों से टकरा गई. हादसे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां पूरी तरह से इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई. एक महिला घायल है, जिसको अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा देर शाम करीब 8 बजे के आसपास हुआ है. लोग आराम से रेड लाइट के ग्रीन होने का इंतजार कर रहे थे. तभी अचानक पीछे से एक के बाद एक गाड़िया टकराने लगी. देखते ही देखते मंजर बेहद भयावह हो गया. आसपास के लोगों ने तुरंत वाहनों में बैठे लोगों को गाड़ियों से बाहर निकाला और एक तरफ सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया.

फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और गाड़ियों को हाईवे से हटाया जा रहा है. इस हादसे के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया था. इस घटना के बाद लोग काफी डर गए थे. जिन लोगों की गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं. उनमें कुछ लोग तो ऐसे थे, जो ईद मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे. गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!