मंगलौर में बाग से लीची तोड़ने पर युवक को बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर बेहोश होने तक पीटा

इन दिनों लीची का मौसम है और हर कोई इस रसीले फल का स्वाद लेना चाहता है. हरिद्वार जिले के मंगलौर में एक युवक बाग में लगी लीची देखकर खुद को रोक नहीं पाया और उसने पेड़ से लीची तोड़ ली. बाग के मालिक ने उसे लीची तोड़ते पकड़ लिया. इसके बाद बाग मालिक ने युवक की जमकर पिटाई कर दी.

बाग मालिक का युवक को पीटने के बाद भी मन नहीं भरा तो उसने उसे लीची के पेड़ से बांध दिया. इसके बाद उस युवक के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर पिटाई की गई. युवक की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि वो बेहोश हो गया. बाग मालिक इतना दुस्साहसी निकला कि उसने पीड़ित युवक की पिटाई का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद दुस्साहस की हदें पार करते हुए इस वीडियो को वायरल भी कर दिया गया.

वीडियो में युवक पेड़ से बंधा हुआ दिख रहा है. कुछ लोग युवक को गालियां देते नजर आ रहे हैं और उसकी पिटाई कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहे लोग मंगलौर इलाके के रहने वाले हैं. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू की. इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. हरिद्वार पुलिस ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा था. हमने जांच की तो पाया कि वीडियो एक स्थानीय बाग का होने की पुष्टि हुई.

पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पीड़ित की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है. तीनों आरोपियों की गिरफ़्तारी भी हो गई है. पकड़े गए दबंग युवकों में माजिद, इरफ़ान और कैफ शामिल हैं. पुलिस ने तीनों का चालान काट कर कोर्ट में पेश किया है. तीनों ने अपनी गलती भी मानी है. उन्होंने कहा कि उनसे गलती हुई है और वो आगे से ऐसा नहीं करेंगे.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!