पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक सवार 2 तीर्थयात्रियों की मौत, बदरीनाथ दर्शन कर लौट रहे थे दोनों

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. आए दिन लोग सड़क हादसे में जान गंवा रहे हैं. वहीं बीती देर सायं बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ, सड़क हादसे में दो बाइक सवार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए.

गौर हो कि ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती शाम दो बाइक सवार तीर्थयात्री बदरी-विशाल के दर्शन कर लौट रहे थे. तभी बदरीनाथ हाईवे पर टैया पुल के समीप अचानक चट्टान से बड़े बोल्डर टूटकर बाइक सवार पर गिर गए. बोल्डर गिरने से बाइक सवार दोनों युवक (तीर्थयात्री) करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गए. हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई. बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले थे. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों शवों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला. जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

मृतक सचिन कुमार (उम्र 30) पुत्र सोम प्रकाश, ग्राम संदली थाना जटलाना जिला यमुनानगर (हरियाणा) और रवि कुमार (उम्र 26) पुत्र कवरपाल, कस्बा व थाना जटलाना जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रहने वाले थे. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ भेजा गया है. वहीं सड़क हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है. वहीं घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम छाया हुआ है.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!