कैंची धाम मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह, सुबह से जुटने लगी भीड़

हर साल 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जाता है. जिसको लेकर कैंची धाम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बार कैंची धाम मेले में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की हैं. वहीं कैंची धाम मेले को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है.

स्थापना दिवस को लेकर कैंची धाम को फूल मालाओं से दुल्हन की तरह सजाया गया है. इसके साथ ही रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमह हो रहा है. कैंची धाम बेहद सुंदर और आकर्षक नजर आ रहा है.

कैंची धाम में मालपुए का प्रसाद मिलता है. भक्तों की भीड़ को देखते हुए इस बार मंदिर प्रशासन ने तीन दिन प्रसाद बांटने का फैसला किया है. 16 और 17 जून को भक्तों को मालपुए का प्रसाद मिलेगा. कैंची धाम आने वाला हर भक्त मालपुए के प्रसाद को नीम करौली बाबा का आशीर्वाद मानता है.

कैंची धाम मेले में लाखों भक्त आएंगे. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ी चिंता है. जिसे देखते हुए नैनीताल पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक को लेकर विशेष व्यवस्था की है. 14 जून की सुबह 8 बजे से भवाली-कैची धाम मार्ग के यातायात 15 जून की शाम सात बजे तक डायवर्ट किया है. 14 जून की सुबह से भवाली से कैंची धाम मार्ग पर वाहनों का प्रतिबंध रहेगा.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!