ऋषिकेश में आसमान में दिखा अनजान पैराग्लाइडर, लोगों ने शूट किया वीडियो

मौसम के बदले मिजाज की वजह से आज सुबह एक पैराग्लाइडर रास्ता भटका हुआ नजर आया. देखते ही देखते थोड़ी देर में वह हवा में ही नजरों से ओझल हो गया. इस दौरान लोगों ने पैराग्लाइडर का वीडियो शूट कर लिया.

आज सुबह से ही ऋषिकेश और उसके आसपास के क्षेत्र में घनघोर बादल छाए हुए हैं. बारिश भी हो रही है. यही कारण है कि आसमान से लेकर जमीन तक विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है. लोगों को सड़क पर आवाजाही करने में दिक्कत हो ही रही थी वहीं आसमान में भी एक पैराग्लाइडर भटका हुआ नजर आया. आज सुबह हवा में एक पैराग्लाइडर काफी देर तक उड़ता हुआ देखा गया.

परशुराम चौक स्थित मेडिकल स्टोर संचालक उदित जिंदल ने भटके हुए पैराग्लाइडर का वीडियो अपने मोबाइल में शूट कर लिया. थोड़ी ही देर में पैराग्लाइडर हवा में ही गायब हो गया. आशंका यह जताई जा रही है कि पैराग्लाइडर कहीं पर गिर गया होगा.

दरअसल, ऋषिकेश के आसपास किसी भी जगह पर पैराग्लाइडिंग नहीं होती है. पैराग्लाइडिंग थानो ,शिवपुरी और नरेंद्र नगर से संचालित होती है. पैराग्लाइडर भी इन्ही में से किसी एक स्थान से उड़ान भरकर कुछ ही दूरी पर उतर जाता है, लेकिन घनघोर बादलों के बीच पैराग्लाइडर को देख कर यह आशंका जताई जा रही है कि वह मौसम खराब होने की वजह से रास्ता भटक गया होगा. ऋषिकेश में किसी स्थान पर गिर गया होगा. अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!