कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा की दिन दहाड़े अपहरण की कोशिश, पिता की सतर्कता आई काम

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में घर से कोचिंग के लिए निकली 10वीं की एक छात्रा के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूटी सवार शोहदे ने अपने साथी की मदद से छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की. छात्रा के पिता ने घटना को देख लिया, जिसके बाद पिता ने युवकों का पीछा किया तो वो छात्रा को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया. छात्रा के परिजनों ने युवक के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं युवक दूसरे समुदाय विशेष का है.

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्रा है. वह रोजाना दोपहर आवास विकास में ट्यूशन पढ़ने जाती है. बीती 30 अगस्त को भी वह घर से ट्यूशन के लिए निकली थी कि तभी रास्ते में स्कूटी सवार युवक ने उसे रोक लिया, छात्रा बात समझ पाती इससे पहले युवक ने अपने एक साथी की मदद से छात्रा को खींच कर स्कूटी में बैठा लिया और उसका अपहरण करने की कोशिश की. घटना की भनक तुरंत ही परिजनों को लग गई.

जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपी का पीछा शुरू कर दिया. छात्रा के पिता को पीछे देख आरोपी छात्रा को रास्ते में छोड़कर भाग खड़े हुए. कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी देना और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं छात्रा ने अपने पिता से भी युवक की शिकायत की थी. युवक ने कुछ दिन पहले छात्रा को जबरदस्ती एक ताबीज दिया और कहा कि इसको पहन ले वरना तुझे व तेरे घर वालों को जान से मार दूंगा. किसी को बताया तो तुझे व तेरे परिवार वालों को जान से मार दूंगा.

छात्रा जब घर में डरी-सहमी सी रहने लगी तो पिता ने उससे कारण पूछा और उसने युवक की हरकतों के बारे में बताया. छात्रा के पिता युवक को समझाने उसके घर पहुंचे, जहां घरवालों के सामने युवक को समझाया, लेकिन कुछ दिनों तक युवक ने कुछ नहीं किया, उसके बाद फिर परेशान करने लगा. जिसके बाद छात्रा ने फिर युवक की करतूत को अपने पिता को बताया. पिता कोई कदम उठाते इससे पहले ही युवक ने बीते दिन छात्रा को अगवा करने की कोशिश की. हालांकि घरवालों की तत्परता से वह अपनी नीयत में कामयाब नहीं हो सका. घटना के बाद छात्रा काफी डरी हुई है. पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!